फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cow dung lamps will shine in every house this Diwali

Bageshwar News: इस दिवाली घर-घर जगमगाएंगे गोबर के दीये

Thu, 24 Oct 2024 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 24 Oct 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cow dung lamps will shine in every house this Diwali
बागेश्वर में गोबर से निर्मित दीयों की बिक्री करती समूह की महिलाएं। 
बागेश्वर। स्वयं सहायता समूह इस दिवाली को पर्यावरण स्नेही बनाने में जुट गया है। महिलाओं के माध्यम से निर्मित पांच से सात रुपये के गोबर के दीये घरों को रोशन करेंगे। जिले की विभिन्न बाजारों में स्टॉल लगाकर महिलाओं ने इनकी बिक्री शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन

जिले में सीएम सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूह गोबर से निर्मित दीये, ताम्र दीये, मोमबत्ती, लाल चांवल, राजमा दाल, स्थानीय सब्जियां, अचार, शहद, घी, दन-कालीन, उड़द बड़ी, मसाले, कुटकी, जम्बू उत्पादों के विपणन के लिए सरस केंद्र, विकास भवन, डीएम परिसर में अस्थायी स्टॉल लगा रहे हैं। सीडीओ आरसी तिवारी ने बताया कि आजीविका संवर्धन और समूहों के माध्यम से निर्मित उत्पादों को विपणन के अवसर प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में अब तक 149 स्टॉल लगाए जा चुके हैं। इसमें सदस्यों ने 5.13 लाख रुपये के उत्पादों का विक्रय किया है, जिसमें 1.69 लाख रुपये का लाभ हुआ है। इससे 428 समूह सदस्य लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि 25 और 26 अक्तूबर को सरस मार्केट में सरस गैलरी उत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्वयं सहायता समूह के सदस्य प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed