{"_id":"61181ea58ebc3edfa57e2dbc","slug":"covid-vaccination-in-rural-kapkot-bageshwar-news-hld4346053106","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए 12 किमी पैदल चलकर भराकांडे और समडर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए 12 किमी पैदल चलकर भराकांडे और समडर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
बागेश्वर के भराकांडे (बोरबलड़ा) गांव में टीका लगाने के लिए जाता चिकित्सा दल। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में टीकाकरण अभियान जोरशोर से चल रहा है। विभागीय मोबाइल टीम दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर कोविड टीका लगा रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कपकोट की टीम ने बोरबलड़ा गांव के समडर और भराकांडे तोक में जाकर पांच दिव्यांगों सहित 73 लोगों का टीकाकरण किया। इस दौरान टीम ने बदियाकोट से गांव तक 12 किमी की दूरी पैदल तय की।
कपकोट का दूरस्थ गांव बोरबलड़ा यातायात सुविधा से वंचित है। गांव जाने के लिए बदियाकोट से चढ़ाई पार करनी पड़ती है। कोरोना नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी इस समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश रावत के नेतृत्व में टीम खराब मौसम के बीच चढ़ाई पार कर 11 अगस्त को गांव पहुंची। 12 और 13 अगस्त को गांव के दिव्यांग, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और अक्षम लोगों का टीकाकरण किया गया।
डॉ. रावत ने बताया कि गांव में 63 लोगों को पहली डोज और 10 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को घर-घर जाकर टीका लगाया गया।
उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपनी बारी आने पर टीकाकरण कराने और कोविड संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए शासन से जारी गाइडलाइन के पालन की अपील की।
टीम में फार्मासिस्ट हरी राम, हेमवती नंदन, बदियाकोट की एएनएम भवानी देव, पीएचसी बदियाकोट के स्टाफ नर्स ललित भाटिया, गजेंद्र सिंह आदि थे।