{"_id":"60ce33498ebc3e356b66b781","slug":"covid-control-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4283188156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून में कोरोना के 174 मामले आए, एक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून में कोरोना के 174 मामले आए, एक की हुई मौत
विज्ञापन
Covid Control in Bageshwar
बागेश्वर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगा है। पिछले चार दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इकाई के अंक में सिमटकर रह गई है। जून में स्वास्थ्य विभाग ने 2964 सैंपल जांच के लिए भेजे। इनमें 174 लोग संक्रमित मिले, जबकि एक संक्रमित की मौत हुई।
कोरोना की दूसरी लहर ने अप्रैल और मई में जिले में काफी प्रभाव डाला था। इन दो महीनों में 31 लोगों को संक्रमण के कारण जान गंवानी पड़ी थी, जबकि पहली लहर में यह आंकड़ा मात्र 17 का था। हालांकि कोरोना टीकाकरण में तेजी आने और कोविड कर्फ्यू के कारण संक्रमण की दर में जून से कमी आने लगी है।
19 जून तक संक्रमण की दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। एक जून को जिले में 32 लोग संक्रमित मिले थे और एक की मौत हुई थी। इसके बाद से संक्रमण की दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दो जून को जिले में 12 संक्रमित मिले।
विज्ञापन
छह जून को यह संख्या तीन तक पहुंच गई। इसके बाद 11, 12 और 14 जून को ही संक्रमितों की संख्या 10 से अधिक रही। वहीं 15 से 19 जून तक संक्रमित पांच या उससे कम रहे। संक्रमण की दर में लगातार गिरावट के बाद अब बाजारों को खोलने और पहले जैसी व्यवस्था कायम करने की मांग भी होने लगी है।
17 को सबसे अधिक और तीन को भेजे गए सबसे कम सैंपल
बागेश्वर। अप्रैल और मई में कोरोना की केवल आरटी-पीसीआर जांच की जा रही थी। नतीजे आने में देरी के चलते प्रशासन ने रैपिड एंटीजन और ट्रूनेट जांच शुरू की। इस कारण बाहर जाने वाले सैंपलों की संख्या में भी गिरावट आई।
जून में केवल चार बार 200 से अधिक लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 18 जून को जहां 360 लोगों के सैंपल भेजे गए, वहीं 17 जून को यह संख्या 417 थी। 11 जून को 234 और छह को 207 सैंपल भेजे गए थे।
इस महीने सबसे कम सैंपल सात जून को मात्र 13 भेजे गए। वहीं तीन जून को 47, चार को 39, नौ को 79 और पांच को 80 सैंपल भेजे गए थे। अन्य दिनों में सैंपलों की संख्या 100 से अधिक रही।
कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम हो रहा है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कोविड गाइडलाइन का अब भी लोगों को सख्ती से पालन करना होगा।
लोगों की लापरवाही कोरोना की तीसरी लहर का कारण बनेगी। जिसे देखते हुए सब लोगों से सावधानी बरतने और अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है।
- डॉ. बीडी जोशी, सीएमओ, बागेश्वर।