फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Covid 19 in Bageshwar

कोरोना के 72 मरीज हुए डिस्चार्ज, 166 नए केस आए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 in Bageshwar
बागेश्वर। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को 166 नए केस आने के बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 900 हो गई है। वहीं कोरोना से छह लोगों की मौत हुई और 72 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि 70 मरीजों का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 830 होम आइसोलेशन में हैं।
जिले में 3003 पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जिनमें से 2074 ने कोरोना को मात दी है। कोरोना से जिले में 29 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं बृहस्पतिवार को 862 लोगों को सैंपल जांच को भेजे गए।
विज्ञापन

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों ने टीकाकरण में प्रशासन का सहयोग किया। परिषद से जुड़े छात्र-छात्राओं ने स्वयंसेवी के तौर पर पंजीकरण, सैनिटाइजेशन आदि में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में भी प्रशासन की हरसंभव मदद करने की बात कही। अभाविप के मीडिया सह संयोजक राजेंद्र दानू ने बताया कि पूर्व में संगठन ने सीएमओ और जिला प्रशासन से कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सेवा करने को लेकर वार्ता की थी।
इसके तहत स्वयंसेवियों को टीकाकरण में सहयोग करने का मौका मिला है। बृहस्पतिवार को स्वयंसेवियों ने नगर पालिका, विवेकानंद विद्या मंदिर और तहसील में बने टीकाकरण केंद्र में चल रहे टीकाकरण में सहयोग किया।

टीका लगा चुके लोगों की भी मदद की। इस दौरान जिला संगठन मंत्री शिवम पांडेय, भूपेंद्र दानू, ललिता, उमा, योगेश जोशी, नीरज बिष्ट आदि रहे।
गरुड़ बाजार में बांटे मास्क
बागेश्वर। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गरुड़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ती लहर की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ मास्क बांटे। कार्यकर्ताओं ने लोगों से जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा।
मास्क का नियमित प्रयोग कर सुरक्षित दूरी का पालन करने की भी अपील की। इस मौके पर पंकज दुबे, राज गोस्वामी, अमित शर्मा, जगदीश, सागर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed