फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Country is indebted to the soldiers: Geeta

सैनिकों के बलिदान का ऋणी है देश: गीता

Sat, 22 Dec 2018 11:31 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Sat, 22 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Country is indebted to the soldiers: Geeta
बागेश्वर में वीरांगनाओं को सम्मानित करतीं पूर्व पालिकाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
 पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने कहा है कि सैनिकों के बलिदान पर देश का हर नागरिक गौरवान्वित है। सैनिकों के बलिदान पर उन्हें देश नमन करता है। 
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच द्वारा आयोजित बलिदानियों की माटी को नमन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सैनिकों के बलिदान के बाद उनके परिवार के संरक्षण का दायित्व समाज का है। उनके आश्रितों को भी समाज में वही सम्मान मिलना चाहिए जो कि शहीद सैनिकों को मिलता है।  हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी व जिलाध्यक्ष मनीष पांडेय ने कहा कि भारत देश बलिदानियों की धरती रही है। भारत माता के लिए बलिदान देने वालों की कमी नहीं है। देश की सेना पर प्रत्येक नागरिक को गर्व है। कार्यक्रम के दौरान शहीद नरेंद्र कुमार की पत्नी निर्मला देवी, गंगा सिंह की पत्नी चंपा खेतवाल, गोकुल सिंह की पत्नी शीला देवी, पूरन सिंह की पत्नी भागीरथी देवी, कमलेश सिंह की पत्नी मंजू परिहार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रणजीत सिंह भंडारी, किशन मलड़ा, रोहित पंत, संजय मनकोटी, गौरव राणा, जितेंद्र, नितिन साह, रोहित कठायत आदि थे। अध्यक्षता तारा सिंह रावत व संचालन नितिन जोशी ने किया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed