फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Corruption In Gramya

डेढ़ वर्ष तक रोका 80 हजार का भुगतान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Corruption In Gramya
बागेश्वर। उत्तराखंड विकेंद्रीकृत जलागम विकास परियोजना (ग्राम्या) में कामकाज ढर्रा कैसा है, इसका अंदाजा कपकोट विकासखंड के दोबाड़ ग्राम पंचायत के एक मामले से लगाया जा सकता है। इस ग्राम पंचायत में परियोजना के तहत पशु आवास सामग्री के लिए मिले 80 हजार रुपये पूर्व प्रधान करीब डेढ़ वर्ष तक अपने पास दबाए रही।
विज्ञापन

दोबाड़ के तत्कालीन प्रधान को ग्राम पंचायत में दो पशु आवास सामग्री के लिए ग्राम्या से 80 हजार रुपये दिए गए लेकिन धनराशि से पशु आवास सामग्री नहीं खरीदी गई। आरोप है कि दोबाड़ में तब महिला प्रधान थी, प्रधान का कामकाज उसका पति देखता था।
विज्ञापन

कार्यकाल पूर्ण होने के बाद भी जब यह धनराशि ग्राम पंचायत को नहीं मिली तो नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विभाग पर पशु आवास सामग्री के लिए मिली रकम की वसूली के लिए दबाव बनाया। उनका कहना था कि इस वजह से ग्राम पंचायत में ग्राम्या के कार्यों पर भी रोक लग गई थी। जनदबाव के बाद इस महीने की शुरुआत में पूर्व प्रधान के पति ने पशु आवास सामग्री ग्राम पंचायत को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एकीकृत जलागम परियोजना के उप परियोजना प्रबंधक एलएस रावत ने स्वीकार किया कि पूर्व प्रधान ने पशु आवास सामग्री ग्राम पंचायत को नहीं दी थी, जो अब दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed