{"_id":"5edf70a18ebc3e42fa48d22b","slug":"corona-among-three-more-people-in-bageshwar-number-reached-38-bageshwar-news-hld3856520183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में तीन और लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया, संख्या पहुंची 38","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में तीन और लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया, संख्या पहुंची 38
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर में मंगलवार को तीन और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीनों पुरुष हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 38 पहुंच गई है। इनमें से 17 लोग ठीक भी हो चुके हैं। पिछले चार दिन में 15 नए मामले प्रकाश में आ चुके हैं। लगातार सामने आ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए दो लोग मुंबई से और एक दिल्ली से लौटा है। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि तीनों चार दिन पहले बागेश्वर पहुंचे थे। तीनों को जिला मुख्यालय के संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया है। तीनों लोगों का डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। इन लोगों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मंगलवार को 42 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को जिले से 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमण के मामलों से लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। जिले में 19 और 21 मई को दो-दो, 21 मई को चार, 29 मई को आठ, एक जून को पांच, 4 जून को दो, 6 जून को चार, 7 जून को छह, 8 जून को दो और 9 जून को तीन संक्रमित पाए गए हैं