फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Controversy nurses protest against nursing recruitment

नर्सिंग भर्ती के खिलाफ दसंविदा नर्सों का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Controversy nurses protest against nursing recruitment
बागेश्वर। नर्सिंग भर्ती के खिलाफ संविदा नर्सों का विरोध जारी है। नर्सों का कहना है कि सरकार को आउटसोर्स से तैनात नर्सों को वरीयता के आधार पर स्थायी नियुक्ति देनी चाहिए।
विज्ञापन

नर्सों ने बुधवार को भी बांहों में काले फीते बांधकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में सौ दिन की सेवा देने वालों को स्थायी नौकरी में प्राथमिकता देने की बात कही थी, लेकिन अल्प वेतन में काम करने वाली नर्सों की उपेक्षा की जा रही है। कहा कि एक वर्ष से नर्स लगातार कोरोना ड्यूटी कर रही हैं।
विज्ञापन

सरकार पूर्व से चली आ रही वर्षवार नियुक्ति की बजाय लिखित परीक्षा करा रही है। जो वर्षों से कार्य कर रही नर्सों के साथ अन्याय है। नर्सों ने कहा कि सरकारी नियुक्ति की निर्धारित आयु सीमा के करीब पहुंच चुके नर्सों को प्राथमिकता के आधार पर स्थायी करना चाहिए। नर्सों ने मांग को लेकर आगे भी विरोध जारी रखने की बात ही है। विरोध जताने वाली नर्सों में अनीता जोशी, नमिता सिंह, किरन सिंह, नीतू लखेड़ा, रेवती जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed