फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Contractors demonstrated in five departmental offices

Bageshwar News: पांच विभागीय कार्यालयों में ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

Sat, 24 Aug 2024 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 24 Aug 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Contractors demonstrated in five departmental offices
बागेश्वर के सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन करते ठेकेदार।
बागेश्वर। ठेकेदार संघ ने पूर्व लंबित भुगतान, रॉयल्टी की दरें कम करने आदि मांगों को लेकर पांच विभागीय कार्यालयों के बाहर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। विभागों को ज्ञापन देकर टेंडर बेचने और डालने की प्रकिया पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में सीएमओ कार्यालय, विकासखंड बागेश्वर, लघु सिंचाई, सिंचाई खंड, वनाधिकारी कार्यालय में पत्र देकर लिखित रूप से निविदाओं का बहिष्कार किया गया। ठेकेदारों ने डिविजन के अनुसार निविदा आमंत्रित करने, डेढ़ करोड़ से पांच करोड़ तक के कार्य सिंगल विंडो सिस्टम से कराने, सभी निर्माण विभाग में एक समान नियम लागू करने, सभी ठेकेदारों का बीमा करवाने, केंद्र और राज्य सरकार के 80 प्रतिशत कार्य प्रदेश के ठेकेदारों से करवाने की मांग की है। कहा कि 23 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर में ठेकेदार आंदोलन कर रहे है। इस मौके पर नीमा धपोला, पंकज मेहता, नंदन खेतवाल, जीएस टाकुली, अनिल टंगड़िया, नवीन परिहार, मोहन रावत, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed