{"_id":"58f79a624f1c1b19744737d0","slug":"construction-of-asan-baskuna-road-has-been-closed-for-four-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से बंद पड़ा है असों-बसकूना सड़क का निर्माण कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से बंद पड़ा है असों-बसकूना सड़क का निर्माण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट ब्लाक की असों -बसकूना सड़क का निर्माण कार्य चार माह से बंद पड़ा हुआ है। जिससे ग्रामीणों में शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने शासन प्रशासन से सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है। निर्माण कार्य शुरू न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
बसकूना ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान आन सिंह मेहता ने बताया कि पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने अपने कार्यकाल में असों से बसकूना गांव को सड़क से जोड़ने के लिए चार किमी सड़क मंजूर कराई थी। पिछले साल 12 दिसंबर को जेसीबी चलवाकर निर्माण कार्य शुरू किया था। शुभारंभ के दूसरे दिन तक सड़क का निर्माण कार्य ठीकठाक से चला, लेकिन तीसरे दिन से काम ठप हो गया। तब से अब चार महीने बीत गए हैं। निर्माण कार्य अभी भी शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में लोनिवि और शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीण अपने का ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सड़क नहीं बनने से जहां गांव के विकास पर बुरा असर पड़ रहा है उन्होंने शासन प्रशासन से सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। कार्य शुरू न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इधर लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता दिनेश चंद्र ने बताया कि चार किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए 4.7 करोड़ रुपये मंजूर हैं। इसमें से 2.5 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। प्रस्तावित सड़क में मंदिर बनने के कारण विवाद हुआ है। विवाद हल होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।