फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congressmen protested on Tehsil Day when complaints were not resolved

Bageshwar News: शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर कांग्रेसियों ने तहसील दिवस में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protested on Tehsil Day when complaints were not resolved
बोले, अधिकारी शिकायतों का नहीं कर रहे हैं समाधान
विज्ञापन

आश्वासन पर माने, प्रदर्शन किया समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गरुड़ (बागेश्वर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 101 शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर तहसील में धरना दिया। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही आरोप लगाया कि तहसील दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण करने में स्थानीय प्रशासन पूरी तरह फेल साबित हुआ है। उधर, अधिकारियों के आश्वासन पर कांग्रेसियों ने धरना समाप्त किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरीश कोरंगा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मंगलवार को तहसील में धरना दिया। अध्यक्ष कोरंगा ने कहा कि क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क, संचार, कूड़ा निस्तारण, पार्किंग, स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं के निदान के लिए ज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनका संज्ञान अभी तक नहीं लिया है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि तहसील दिवस में नई समस्याएं दर्ज कराने से पहले पूर्व की शिकायतें दूर की जानी चाहिए थीं। वरिष्ठ नेता भुवन पाठक ने कहा कि समस्याओं की अनदेखी कर लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने धरना स्थल पर आकर कांग्रेसियों को समझाया और एक महीने के भीतर समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वसान दिया। जिसके बाद कांग्रेसियों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर लक्ष्मण राम आर्य, प्रकाश कोहली, प्रकाश चन्द्र, आदि मौजूद रहे।

फोटो 04 बीजीएस 10 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed