फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congressmen protest against the third division

तीसरे मंडल के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against the third division
बागेश्वर में गैरसैंण मंडल के विरोध में धरना देते युवक कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गैरसैंण को मंडल बनाए जाने का विरोध बढ़ता जा रहा है। रविवार को क्षेत्र के गांधी पार्क में युवा कांग्रेस ने धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द अपने फैसले को वापस ले।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण मंडल में कुमाऊं के अभिन्न अंग अल्मोड़ा और बागेश्वर को शामिल करने पर सख्त नाराजगी जताई। जोशी ने कहा कि कुमाऊं की पहचान अल्मोड़ा से रही है। बागेश्वर पूर्व में कत्यूरी राजाओं की राजधानी रहा है। कुमाऊं के समृद्ध इतिहास में अल्मोड़ा और बागेश्वर की अहम भूमिका है। ऐसे में इन जिलों को मिलाकर अलग मंडल बनाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का निर्णय लिया है। जिसका युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। कहा कि नैनीताल कमिश्नरी क्षेत्र के लोगों के लिए सुगम है। इसके उलट गैरसैंण जाने के लिए कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण मंडल के फैसले को निरस्त न किए जाने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। इस दौरान अंकुर उपाध्याय, रिजवान खान, उमेश मनराल, रोहित खैर, कमल कोरंगा, पंकज पांडेय, धीरज गढ़िया, नागेंद्र मनवाल वाणी, अंकित नगरकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed