Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress will give place to active block level workers in the district committee

Bageshwar News: ब्लॉक स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिला कमेटी में जगह देगी कांग्रेस

Thu, 18 Dec 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 18 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Congress will give place to active block level workers in the district committee
बागेश्वर। कांग्रेस पार्टी की जिला कमेटी में इस बार बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। पार्टी सक्रियता से कार्य करने वालों को जिला कमेटी में स्थान देने का मन बना रही है। ब्लॉक स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं पर शीर्ष नेताओं की नजर है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कमेटी के गठन, उत्तरायणी मेले में लगने वाले राजनीतिक पंडाल आदि पर चर्चा की गई। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नियुक्त बागेश्वर व कपकोट विधानसभा के प्रभारियों गोविंद सिंह बिष्ट, विनोद पाठक, ललित बिष्ट और नरेंद्र कोरंगा का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने सक्रियता से कार्य करने वालों को संगठन में उचित स्थान देने का सुझाव दिया। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए की प्रगति पर चर्चा की गई। उत्तरायणी मेले के राजनीति पंडाल में बुलाए जाने वाले अतिथियों के नामों पर विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के लिए आगामी 21 दिसंबर से किए जाने वाले आंदोलन की रूपरेखा भी तय की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष लोकमणि पाठक, भगवत सिंह डसीला, बालकृष्ण, सुनील भंडारी, नरेंद्र कार्की, कुंदन गिरि, बहादुर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed