फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress opposes BJP's program

भाजपा के कार्यक्रम का कांग्रेस ने किया विरोध  

Wed, 14 Jun 2017 09:53 PM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Jun 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन

सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने इस कार्यक्रम का विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक ओर कर्ज में डूबे देश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं, दूसरी ओर केंद्र सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने में करोड़ों रुपये की बरबादी कर रही है। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर रही है। दूसरी ओर देश के किसान कर्ज में डूबे हुए हैं।

विज्ञापन


देश की गरीब जनता का पैसा भाजपा अपने प्रचार-प्रसार में लगा रही है। कांग्रेस इसका पूरा विरोध करती है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि सांसद अपनी तीन साल की उपलब्धियों को गिना रहे हैं, लेकिन बागेश्वर जिले के कई गांव अभी भी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अभी तक केंद्र सरकार इन गांवों में संचार सेवा शुरू करने के लिए टॉवर तक नहीं लगा पाई है। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में अकेले बागेश्वर में ही लाखों रुपये फूंक दिए गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सैकड़ों आपदा प्रभावित परिवार आज भी पुनर्वास को मुंह ताक रहे हैं। प्रचार-प्रसार के नाम पर बरबाद किए जा रहे धन को देश की गरीब जनता के विकास में लगाया जाता तो अच्छा होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed