फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress man Stays In Nyay Panchayat from oct 1

एक अक्तूबर से जिले के न्याय पंचायतों में प्रवास करेंगे कांग्रेसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress man Stays In Nyay Panchayat from oct 1
बागेश्वर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी हरीश ऐठानी। - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस के प्रदेश, जिला, ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ता गांवों में प्रवास कर गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने बताया कि एक अक्तूबर से तीन दिन प्रत्येक न्याय पंचायत के गांव में प्रवास कर दो अक्टूबर को राष्ट्रीय ध्वज और गांव में पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी वरिष्ठ नेता जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल सभी न्याय पंचायतों में भेजे गए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। साथ ही कुंजवाल भी स्वयं गांव में रात्रि प्रवास कर कार्यक्रम में भाग लेंगे। इधर, स्वराज आश्रम लमगड़ा में हुई कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस चली गांव की ओर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिला प्रभारी विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, बागेश्वर में जिला मीडिया प्रभारी और पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि तीन दिनी कार्यक्रम में दो अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रभातफेरी निकाली जाएगी। श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलेगा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राज्य आंदोलनकारी व कुली बेगार प्रथा को बंद कराने में सहयोग करने वाले परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। गांव की महिलाओं के साथ चौपाल लगाई जाएगी। तीन अक्तूबर को गांव में झंडे आदि का वितरण होगा। युवाओं के साथ चौपाल लगाई जाएगी। जिसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा। वहां पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता रावल, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed