फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Comptition of Lady Farmer in Ana Village Garur

अणां की भावना दोसाद ने जीती किर्साण प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Comptition of Lady Farmer in Ana Village Garur
कौसानी के अनासक्ति आश्रम में किर्साण प्रतियोगिता की विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। विज्ञप्त? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के अणां गांव की भावना दोसाद ने किर्साण प्रतियोगिता जीत ली है। उन्हें हितैषी संस्था की ओर से 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

तीन दिनी महोत्सव के अंतिम दिन का आयोजन कौसानी में किया गया। रविवार को महिलाओं, लोक कलाकारों और आयोजकों ने कौसानी बाजार से अनासक्ति आश्रम तक सांस्कृतिक रैली निकाली।
अनासक्ति आश्रम में मुख्य अतिथि प्रदीप टम्टा ने समापन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के सम्मान में शुरूकिए गए इस महोत्सव की सराहना की।
विज्ञापन

फाइनल राउंड में महिलाओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्द्धा थी। जिसे पार करते हुए अणा की भावना दोसाद ने विजय हासिल की। दूसरे स्थान पर लौबांज, गरुड़ की माया देवी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें 12 हजार रुपये और तीसरा स्थान ल्वेशाल, अल्मोड़ा की पुष्पा देवी को मिला। उन्हें 10 हजार की राशि दी गई। कफाड़ी की हेमा देवी को सम्मान पुरस्कार के रूप में पांच हजार की राशि दी गई।

प्रतियोगिता की अन्य सभी 26 प्रतिभागियों को भी उपहार दिए गए। आयोजक किशन सिंह राणा ने सभी का आभार जताया। वहां पर समाजसेवी भैरवनाथ टम्टा, कृष्णा सिंह बिष्ट, गिरीश चंद्र, मोहन बोरा, चंद्रशेखर पांडेय, भास्कर तिवारी, बबलू नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed