{"_id":"68505e1318b954ddbd0a8329","slug":"complex-operation-of-breast-cancer-successful-in-district-hospital-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116409-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिला अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर का जटिल ऑपरेशन सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिला अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर का जटिल ऑपरेशन सफल
Mon, 16 Jun 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में सफल सर्जरी के बाद स्वस्थ्य हुए मरीज के साथ सर्जन डॉ. विदित पांडेय।
बागेश्वर। जिला अस्पताल में एक बार फिर जटिल ऑपरेशन कर चिकित्सकों की टीम ने ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से बुजुर्ग महिला को बचाया है। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. विदित पांडेय ने सफलतापूर्वक सर्जरी की। उनका दावा है कि अब तक पर्वतीय क्षेत्रों में इस तरह के ऑपरेशन नहीं हुए हैं।
जिला अस्पताल में तैनात सर्जन विदित पांडेय सप्ताह में तीन दिन सीएचसी बैजनाथ में अपनी सेवाएं देते हैं। इस दौरान गरुड़ क्षेत्र निवासी 64 वर्षीय इंदु देवी अपने स्वास्थ्य की जांच कराने वहां पहुंची। जांच के दौरान उन्होंने चिकित्सक को अपने बाएं स्तन में गांठ का होना बताया। उन्होंने संदेह के आधार पर जिला अस्पताल में उनका ट्रिपल टेस्ट कराया। जिसमें ब्रेस्ट कैंसर का संदेह हुआ।
इसके बाद बायोप्सी जांच के लिए हल्द्वानी लैब में भेजी गई, जहां रिपोर्ट में ब्रेस्ट कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद बाएं स्तन का मॉडिफाइड रेडिकल मैस्टेक्टमी कराया गया। बीते चार जून को मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। छह जून को उनकी सर्जरी कर कैंसर से ग्रसित बाएं स्तन को सफलतापूर्वक शरीर से अलग किया गया।
विज्ञापन
सर्जन डॉ. विदित पांडेय ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी करना चुनौतीपूर्ण होता है। इसके लिए मरीज को पूर्ण बेहोशी में लाया जाता है। जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया डॉ. अरुण प्रकाश और डॉ. उपासना ने सर्जरी में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में इस तरह का पहला ऑपरेशन है।
....कोट
जिला अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर जैसी जटिल सर्जरी होना विभाग की उपलब्धि है। सफल सर्जरी के लिए चिकित्सकों की टीम को शुभकामनाएं देता हूं। जिला अस्पताल में सुविधाओं को और बेहतर करने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करने के प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर