{"_id":"a0728826abac6a2cdc05f107522ca400","slug":"commission-vice-president-lee-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग के उपाध्यक्ष ने ली बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग के उपाध्यक्ष ने ली बैठक
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण मित्र आयोग के उपाध्यक्ष एके सिकंदर पवार ने यहां लोनिवि विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वाल्मीकि समाज के हित के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इनका समय पर क्रियान्वयन होना चाहिए, तभी लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष ने कहा कि दलितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समय समय पर कैंप लगाए जाएं, और आवासीय योजनाओं को धरातल पर लाएं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए उनकी बस्तियों में शिविर लगाए जाएं, उन्हें दवाओं का वितरण किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने दलित बस्तियों में पेयजल वितरण की स्थिति की जानकारी ली। वहां पेयजल का उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने वन विभाग में स्वच्छकों के खाली पदों को भरने के निर्देश दिए। नगर पालिका में खाली पदों की भी जानकारी ली। जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही परेशानी सुलझाई।
विज्ञापन
डीएम भूपाल सिंह मनराल ने कहा कि दलितों के हित में चल रही योजनाओं का समयबद्घ ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। वहां नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल सहित स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।