फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Commercial drivers and operators will get assistance from August 15

व्यावसायिक चालक-परिचालकों को 15 अगस्त से मिलेगी सहायता राशि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Commercial drivers and operators will get assistance from August 15
बागेश्वर। कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण नुकसान उठाने वाले व्यावसायिक लाइसेंस प्राप्त चालकों और परिचालकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार की ओर से घोषित 12 हजार रुपये की सहायता की राशि 15 अगस्त से मिलने जा रही है। सहायता पाने के लिए चालक और परिचालकों को डाटाबैंक ऑनलाइन पोर्टल में पंजीकरण करना होगा। परिवहन विभाग से आवेदन प्रमाणित होने के बाद चालक और परिचालकों के खाते में सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को देखते हुए टैक्सी, मैक्सी और बस चलाने वालों को छह महीने के लिए दो हजार रुपये प्रति वाहन चालक की दर से सहायता देने की घोषण की थी। जिले के परिवहन विभाग में करीब दो हजार व्यवसायिक वाहन टैक्सी, मैक्सी और बस पंजीकृत हैं। इनमें 10 केएमओयू की बसों के चालक और परिचालकों को सहायता राशि दी जानी है, जबकि टैक्सी और मैक्सी के वाहन चालक को सहायता राशि मिलेगी।
विज्ञापन

सहायता राशि प्राप्त करने के लिए चालक और परिचालकों को ऑनलाइन लिंक greencard.uk.gov.in/databank पर जाना होगा। लिंक की मदद से ऑनलाइन डाटा बैंक पोर्टल खुलेगा, जहां चालक और परिचालक को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन, बैंक खाते का विवरण भरना होगा। केमू के परिचालक को ड्राइविंग लाइसेंस के स्थान पर कंडक्टर लाइसेंस की जानकारी भरनी होगी। चालक-परिचालक की ऑनलाइन दी गई जानकारी को परिवहन विभाग प्रमाणित करेगा। इसके बाद कार्यदायी संस्था की ओर से चालक और परिचालकों के खातों में सहायता राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकाधिक लोगों को लाभ देने का प्रयास
बागेश्वर। पिछले वर्ष भी कोरोना काल में सरकार ने चालक और परिचालकों को सहायता राशि प्रदान की थी, हालांकि जानकारी नहीं होने के चलते जिले के केवल 500 लोग ही योजना का लाभ प्राप्त कर सके। इसे देखते हुए इस बार परिवहन विभाग अधिकाधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाने का प्रयास कर रहा है। टैक्सी यूनियनों, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से पात्र वाहन चालक-परिचालकों को प्रेरित किया जा रहा है।

सहायता राशि प्राप्त करने के लिए चालक और परिचालक के पास व्यवसायिक लाइसेंस होना अनिवार्य है। विभाग सभी पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने का प्रयास कर है। जिसके लिए विभिन्न स्तरों के माध्यम से चालक-परिचालकों को जानकारी दी जा रही है। -निखिल शर्मा, एआरटीओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed