{"_id":"5c5f19c4bdec22653c2d1d79","slug":"collectorate-employees-sought-10-promotion-in-nt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने मांगी एनटी में दस प्रतिशत प्रोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने मांगी एनटी में दस प्रतिशत प्रोन्नति
Sat, 09 Feb 2019 11:49 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो (बागेश्वर)
अमर उजाला ब्यूरो (बागेश्वर)
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयलकर्मियों के सम्मेलन को संबोधित करते एडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नायब तहसीलदार के दस प्रतिशत पदों को प्रोन्नति के आधार से भरे जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। शनिवार को संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में लंबित समस्याओं पर मंथन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडीएम राहुल गोयल ने कहा कि कर्मचारी हितों का पूरा खयाल रखा जा रहा है। कुछ मांगें जो शासन स्तर की हैं उन्हें संस्तुति के साथ शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से मनोयोग के साथ जनहित के कार्य करने की अपील की।
एसडीएम राकेश तिवारी ने भी कर्मचारियों को जनपक्ष का ध्यान रखने की अपील की। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डीएस बिष्ट ने मांग पत्र प्रस्तुत करते हुए पदों का पुनर्गठन, एनटी में दस प्रतिशत प्रोन्नति व योग्यता स्नातक करने की मांग की। कहा कि लंबे समय से कर्मचारी मांग कर रहा है जिसे अनदेखा किया जा रहा है। संचालन प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र रावत ने किया। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष कौशिक बनौला सहित दीपक राजपूत, आरएस बिनिया, चंदन बनकोटी दिनेश खेतवाल, सुंदर पाठक, नरेंद्र परिहार, रश्मि जोशी, गंगा देवी, शोभा जोशी आदि मौजूद थे।