फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cold Wave in Bageshwar

कोहरे और बादलों ने बढ़़ाई ठंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Cold Wave in Bageshwar
बागेश्वर के मनकोट से बृहस्पतिवार की सुबह कुछ इस तरह दिखा कोहरा, धूप और हिमालय का दृश्य। संवाद न्य? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में मौसम का बदलते मिजाज के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को घाटी वाले इलाकों में सुबह कोहरा और दिनभर बादल छाये रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम सामान्य था, लेकिन पाले और सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई। जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्यियस और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और कपकोट में इन दिनों सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हो रही है। दिन निकलने के बाद कोहरा बादलों की शक्ल लेकर दिन भर परेशानी बढ़ा रहा है। शाम के बाद ही मौसम साफ हो रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में सुबह पाला गिरने से किसानों, श्रमिकों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लोग अलाव, लकड़ी जलाकर ठंड से निजात पा रहे हैं। कपकोट के उच्च हिमालयी गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से मौसमी बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed