{"_id":"599f01ef4f1c1bcf088b47f4","slug":"co-secretary-stays-firm-on-demands-strike-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी सचिव मांगों पर अडिग, हड़ताल जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी सचिव मांगों पर अडिग, हड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर/गरुड़।
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में धरना देते साधन सहकारी समिति के सचिव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवां वेतनमान दिए जाने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर साधन सहकारी समिति के सचिवों की कलमबंद हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। उन्होंने विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया। साधन सहकारी सचिवों की हड़ताल के कारण समिति और ग्रामीण बचत केंद्र से संबंधित सभी कार्य रुके हुए हैं।
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति सचिव सातवें वेतनमान का लाभ, निबंधक कार्यालय के प्रस्ताव के अनुसार कैडर सचिवों की सेवाओं का सरलीकरण और राजकीय कोष से वेतन आहरण कर वेतन का स्थायी समाधान निकालने, पांचवें और छठे वेतनमान के अवशेष देयकों का भुगतान शीघ्र करने, पैक्स कैडर सचिवों का न्यूनतम ग्रेड वेतन 2800 करने समेत अन्य मांगों को लेकर विकास भवन में कलमबंद हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण समिति और ग्रामीण बचत केंद्र के कार्य रुक गए हैं। इससे काश्तकारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
धरने देने वालों में अध्यक्ष हीराबल्लभ भट्ट, मंत्री घनानंद पांडे, हरीश चंद्र पांडे, ललिता प्रसाद, प्रकाश जोशी, तारा दत्त जोशी, सुरेश साही, गणेश सिंह, खीम राम, चंदन गिरी, कैलाश मिश्रा, उमेश जोशी, शेखर चंद्र, अंबा दत्त, अनिल मेहता, वीरेंद्र सिंह आदि थे। उधर, गरुड़ के साधन सहकारी समिति के सचिवों की हड़ताल भी जारी है।
विज्ञापन
हड़ताल के चलते गरुड़, पिंगलों और डंगोली साधन सहकारी समिति और मिनी बैंकों में चार दिन से ताले लटके हैं। हड़ताल के कारण किसान उर्वरक और कृषि ऋण नहीं ले पा रहे हैं। समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र पांडे, बीसूका के पूर्व उपाध्यक्ष भुवन पाठक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार, ग्राम प्रधान हीरा सिंह बोरा, किसन क्लब देवनाई के अध्यक्ष सुंदर बरोलिया ने सरकार से सचिवों की सभी मांगों को शीघ्र निस्तारण करने को कहा है।