फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CMO inspects the building of Trauma Center

सीएमओ ने ट्रामा सेंटर के भवन का निरीक्षण किया

Fri, 17 Nov 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 17 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के संचालन को लेकर उच्च न्यायालय की फटकार के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भवन का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि शीघ्र ही जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो जाएगी।

विज्ञापन


वर्ष 2013 में बागेश्वर जिला अस्पताल के समीप करोड़ों की लागत से ट्रामा सेंटर और ब्लड बैंक के भवन बनाए गए। निर्माण के तीन साल तक इनका संचालन नहीं होने पर नागरिक मंच की ओर से उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की। उच्च न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई करते हुए 10 नवंबर 2016 को स्वास्थ्य विभाग को चार सप्ताह के भीतर ट्रामा सेंटर और ब्लड बैंक का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इन निर्देशों के बाद हरकत में आए विभाग ने ब्लड स्टोरेज सेंटर खोला। ट्रामा सेंटर के लिए छह माह पूर्व स्टाफ तैनात किया गया, लेकिन इसमें उपकरण नहीं रखे। इससे ट्रामा सेंटर का संचालन नहीं हो सका। कोई सुविधा नहीं होने से दुर्घटना के घायलों को उपचार के लिए अल्मोड़ा जाना पड़ रहा है। बीते दिनों हाईकोर्ट की फटकार पर एक बार फिर विभाग हरकत में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलजा भट्ट ने ट्रामा सेंटर भवन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डॉ. भट्ट ने बताया कि ट्रामा सेंटर का संचालन जल्दी हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारी स्तर पर उपकरणों के खरीद की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती भी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed