फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CM Trivendra said - vaccinate everyone for prevention of infection

सीएम त्रिवेंद्र बोले- कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी का टीकाकरण करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
CM Trivendra said - vaccinate everyone for prevention of infection
बागेश्वर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी लोगों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति को और अधिक बेहतर ढंग से कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन

विकास भवन में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेते हुए सीएम ने कहा कि किसी व्यक्ति में लक्षण पाए जाने पर उसे तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रेरित और जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी को संकट की इस घड़ी में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के सभी चिकित्सालयों में आईसीयू और वेंटीलेटर लगाने के साथ ही ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम विनीत कुमार ने बताया कि कोविड चिकित्सालय में 26 बेड के स्थान पर 44 और ऑक्सीजन बेड तैयार किए गए हैं। कोविड केयर सेंटर में 100 ऑक्सीजन बेडों की व्यवस्था की गई है। बैजनाथ पर्यटन आवास गृह में 20 ऑक्सीजन बेड लगाए गए हैं। जिले में तीन सौ से अधिक जंबो ऑक्सीजन सिंलिडर, 135 बी-टाईप सिंलिडर, 194 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध हैं। जिले में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्वीकृत हो गया है। जल्द इसका कार्य शुरू किया जाएगा। कपकोट सीएचसी में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की कार्यवाही की जा रही है। कौसानी में 85 बेड का कोविड केयर सेंटर संचालित किया जा रहा है। कपकोट और कांडा में कोविड केयर सेंटर तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
बैठक में पेयजल मंत्री/कोविड प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, शेर सिंह गढ़िया, ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू, प्रमुख गरुड़ हेमा बिष्ट, एसपी अमित श्रीवास्तव, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, डीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी आदि थे।

मानसून काल में सजग रहने के निर्देश
बागेश्वर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आगामी मानसून को देखते हुए संबंधित विभागों को तैयारी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क मार्ग से जुडे विभागों के साथ ही खाद्यान्न, विद्युत, जल संस्थान, पेयजल निगम, सिंचाई आदि विभागों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर लेनी होंगी। उन्होंने आपदा के उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में जो भी विकास योजनायें संचालित हो रही हैं, उसका लाभ आम जनता तक उपलब्ध होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed