फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CM Pushkar Singh Dhami inaugurated Uttarayani Kautik virtually

Uttarayani Kautik: सीएम ने वर्चुअली किया कौतिक का शुभारंभ, बताया- राजनीतिक महत्व

Mon, 15 Jan 2024 02:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Jan 2024 02:49 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं की काशी के नाम से विख्यात बागेश्वर के उत्तरायणी कौतिक को धार्मिक, सांस्कृतिक के साथ ही राजनीतिक महत्व का बताया। सीएम ने वर्चुअली मेले का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami inaugurated Uttarayani Kautik virtually
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं की काशी के नाम से विख्यात बागेश्वर के उत्तरायणी कौतिक को धार्मिक, सांस्कृतिक के साथ ही राजनीतिक महत्व का बताया। सीएम ने वर्चुअली मेले का उद्घाटन किया। मेले का औपचारिक उद्घाटन सांसद अजय टम्टा ने किया।

विज्ञापन


नुमाइशखेत मैदान में मेले के शुभारंभ पर हुई सभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण में मेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा कि उत्तरायणी मेले ने लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य किया है। मकर संक्रांति पर पतित पावनी सरयू में त्रिमाघी स्नान और पौराणिक बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना का पौराणिक काल से विशेष धार्मिक महत्व रहा है। राष्ट्र और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से जानने का अवसर प्रदान करने वाला यह सांस्कृतिक मेला, निश्चित रूप से आगामी पीढ़ी के लिए सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करने का कार्य करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बद्री दत्त पांडे और अन्य सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से कुली बेगार जैसी कुप्रथा का अंत हुआ। उन्होंने कहा कि इस बार की मकर संक्रांति और माघ मास इसलिए भी खास है कि इस बार अयोध्या में बहुप्रतीक्षित राम मंदिर का शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य कार्यक्रमों के पूर्व नियोजित होने और शासकीय कार्यों की व्यस्तता के चलते वह स्वयं मेले में नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से राज्य में मानसखंड और केदारखंड को विश्व पटल पर लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- सबके राम: ऑस्ट्रेलिया में गूंजेगा जय श्रीराम...रामा फाउंडेशन की ओर से 20 जनवरी को किए जाएंगे कार्यक्रम


बागेश्वर में सांसद अजय टम्टा ने कहा कि सरयू बगड़ की क्रांति का अलग महत्व है। सांसद ने रानीखेत के स्वतंत्रता सेनानी आनंद सिंह बिष्ट और स्वतंत्रता सेनानी स्व. बद्री दत्त पांडे के पौत्र कर्नल रवि पांडे को सम्मानित किया। राज्य में खेल की अलख जगाने के लिए बागेश्वर से निकली ध्वज रैली को ध्वज सौंपकर रवाना किया। सांसद अजय टम्टा और अन्य अतिथियों ने नुमाइशखेत मैदान में लगे स्टालों का निरीक्षण किया।

जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढि़या, विधायक पार्वती दास, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने विचार रखे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, पालिका प्रशासक/डीएम अनुराधा पाल, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा नेता कुंदन परिहार, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, विक्रम शाही, जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार आदि मौजूद थे। संचालन जयंत भाकुनी ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed