फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cleanliness campaign pollution of burning garbage

जलता कूड़ा खोल रहा स्वच्छता अभियान की पोल

Sun, 16 Sep 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 16 Sep 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign pollution of burning garbage
बागेश्वर के माल्ता में जलता कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला
जिले में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के बीच मालता गांव में दिनरात जल रहा कूड़े का ढेर स्वच्छता अभियान की पोल खोलने के लिए काफी है। इसके धुएं व दुर्गंध से पुलिस लाइन में रह रहे कर्मचारी, राहगीर तथा माल्ता गांव के ग्रामीण परेशान हैं। 
विज्ञापन


बीते 15 दिनों से जिले में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय में सफाई अभियान संचालित कर बच्चों तथा अभिभावकों को शपथ दिलाई जा रही है, लेकिन प्रशासन की नाक के नीचे कूड़े के ढेर में लगी आग की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा पाया है। दरअसल नगर का सारा कूड़ा माल्ता गांव के समीप पालिका द्वारा बनाए गए ट्रंचिंग ग्राउंड में एकत्र किया जाता है। ग्रामीणों के पुरजोर विरोध के बाद भी पालिका ने ट्रंचिंग ग्राउंड को वहां हटाना उचित नहीं समझा। 
विज्ञापन


बीते दो दिन से ट्रंचिंग ग्राउंड में लगे कूड़े के ढेेर में आग लगी है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड के समीप बंदरों तथा जंगली जानवरों का आंतक भी बना हुआ है। पहले हुई वार्ताओं के दौरान लोगों को आश्वस्त किया था कि जल्द ही दूसरी जगह तलाश कर ट्रंचिंग ग्राउंड शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन अभी तक ऐसा हो नहीं पाया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कूड़े में आग नगर पालिका नहीं लगा रही है। कुछ शरारती तत्व ऐसी हरकतें कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व भी वहां आग लगाई गई थी जिसे दो टेंकर भेजकर पालिका ने ही बुझाया था। ट्रंचिंग ग्राउंड को माल्ता से हटाने की कवायद चल रही है। दूसरी जगह तलाशी गई है। वन भूमि हस्तांतरण के तहत मामला अटका है।  जल्द  इसके निस्तारित होने की उम्मीद है।  
-राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed