{"_id":"5a048be64f1c1bd8538bbffd","slug":"clean-bageshwar-s-appeal-from-the-street-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से की स्वच्छ बागेश्वर की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से की स्वच्छ बागेश्वर की अपील
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत अभियान के तहत ई-बर्ड संस्था की ओर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संस्था के कलाकारों ने चौक बाजार में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर स्वच्छ बागेश्वर का संदेश दिया।
विज्ञापन
नगर के चौक बाजार में आयोजित नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने स्वच्छ भारत अभियान में लोगों से योगदान की अपील की। लोगों से नगर पालिका बागेश्वर को शौच मुक्त बनाने, कूड़ा प्रबंधन करने का आह्वान किया गया। कलाकारों ने लोगों से घरों और दुकानों का कूड़ा कूड़ेदानों में ही डालने को कहा।
विज्ञापन
इसके बाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विद्यालय की छात्राओं ने खुले में शौच से मुक्ति से संबंधित प्रपत्र भरे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पार्वती देउपा, पूजा लोहमी, तुलसी बिष्ट, अंजू दिगारी, पंकज, रोहित आदि थे। संचालन आरपी कांडपाल ने किया।
विज्ञापन