फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities: people face prooblems.

Bageshwar News: मूसलाधार बारिश ने फिर बढ़ाई मुश्किल

Mon, 03 Jul 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 03 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities: people face prooblems.
बागेश्वर/कपकोट/कौसानी/कांडा। जिलेभर में सोमवार को एक बार फिर मूसलाधार बारिश हुई। जिला मुख्यालय में दोपहर बाद काफी देर तक तेज बारिश हुई। इसके चलते उमस से लोगों को निजात मिली है। जिले की सूपी-झूनी सड़क पर सोमवार को भी यातायात बहाल नहीं हो पाया। सड़क बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुबह मौसम साफ था। दोपहर बाद कपकोट के साथ ही मल्ला दानपुर, बिचला दानपुर क्षेत्र में बारिश शुरू हुई। दोपहर करीब 3:45 बजे से जिला मुख्यालय में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। सुबह से मौसम साफ होने से जिला मुख्यालय के साथ ही घाटी वाले इलाकों में वातावरण गर्म था। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार बीते शुक्रवार से बंद कपकोट की सूपी-झूनी सड़क पर सोमवार को भी यातायात बहाल नहीं हो पाया। सड़क पर बड़ी मात्रा में बोल्डर और मलबा गिरा है। सड़क बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन बदलकर लोगों को गंतव्य के लिए जाना पड़ रहा है। जिले की अन्य सड़कों पर यातायात सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मूसलाधार बारिश से उफनाई गोमती नदी
गरुड़ (बागेश्वर )। तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। बारिश से गरुड़ और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। काश्तकारों ने बारिश के बीच धान की रोपाई की। उधर असिंचित क्षेत्र के काश्तकारों ने धान की रोपाई की।
कौसानी गरुड़. बैजनाथ, ग्वालदम में झमाझम बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के चलते सिंचाई उपखंड बैजनाथ ने बैजनाथ झील के पांचों गेट खोल दिए हैं। सिंचित क्षेत्र के काश्तकारों ने सोमवार को धान की रोपाई की। बैजनाथ-गरुड़ मोटर मार्ग के बीच सड़क की नालियों की सफाई न होने से नाली का पानी कई दुकानों में घुस गया।
बारिश से गरुड़ गंगा और गोमती नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। बारिश से डंगोली सैलानी मोटर मार्ग गनीगांव के पास अवरुद्ध हो गया है जिससे मार्ग में यातायात बंद हो गया है। पीएमजीएसवाई बागेश्वर ने बंद मोटर मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी भेज दी है।

चीड़ के पेड़ ने 100 गांवों की उड़ाई बिजली
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी में 33 केबी बिजली की लाइन में चीड़ का एक पेड़ गिरने से विकासखंड गरुड़ के 98 ग्राम पंचायतों और गरुड़ नगर पंचायत क्षेत्र में पांच घंटे बिजली गुल रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में काम काज प्रभावित रहा।

यूपीसीएल के अनुसार कौसानी में सोमवार सुबह बिजली की लाइन में एक चीड़ का पेड़ गिर गया था। इससे गरुड़ क्षेत्र के 98 गांवों और नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली पांच घंटे गुल रही। इससे दुकानदारों काे परेशानी हुई। लघु उद्योग पांच घंटे तक ठप रहे। यूपीसीएल के जेई आरएस बोरा ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन को कर्मचारियों ने दोपहर दो बजे ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed