{"_id":"6487668a4ede19eef30e02c4","slug":"civic-aminities-people-face-problems-bageshwar-news-c-8-1-165671-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमानुसार करें खनन कार्य :","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमानुसार करें खनन कार्य :
Tue, 13 Jun 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने मैठरा, चौंरा में सोप स्टोन परियोजना की स्वीकृति से पूर्व गांव में जनसुनवाई की। उन्होंने ग्रामीणों की आपत्तियां सुनने के साथ सुझाव लिए। खदान परियोजना प्रस्तावक को नियम और शर्तों के अनुसार खनन कार्य करने के निर्देश दिए।
सोमवार को जनसुनवाई के दौरान डीएम ने कार्य शुरू करने से पूर्व ग्रामीणों की सहमति लेने और उनके साथ समन्वय बनाने के लिए कहा। ग्रामीण गुमान सिंह धपोला ने खनन कार्य में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखने और चौंरा-मैठरा सड़क पर डामरीकरण करने की मांग की। राजन सिंह रौतेला, मोहन सिंह रौतेला ने खनन पूर्व आवासीय भवनों का सुरक्षा की दृष्टि से सर्वे कराने, उमेश कालाकोटी ने खनन दायरे में आने वाले परिवारों को सुविधा मुुुहैया कराने और खनिज न्यास से उपजाऊ भूमि पर सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की।
सुरेेश ने खनिज न्यास के फंड से खदान क्षेत्र में आने वाले गांवों में विकास कार्य कराने की मांग की। डीएम ने खनन पट्टा परियोजना के प्रस्तावक पंकज कुमार धपोला को जनता को विश्वास में लेते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीएम को चौंरा-कमद-पड़ाई मार्ग पर डामरीकरण और नाली निर्माण करवाने, चौंरा में पुस्तकालय के लिए किताब दिलवाने, चौंरा-खोलियागांव मार्ग निर्माण के दौरान तलाई खेतों में डाला गया मलबा और बोल्डर हटाने की मांग की। इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डॉ. हरीश चंद्र जोशी भी मौजूद रहे।
फोटो 12 बीजीएस 09 पी