फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities- people face problems.

Bageshwar News: डॉक्टर के तबादले के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

Tue, 13 Jun 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities- people face problems.
बागेश्वर। जिले के छह डॉक्टर का तबादला होने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया। कहा कि जिले के छह डॉक्टर का एक साथ तबादला कर दिया गया। जिला अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर बंद कर दिया गया है। जन औषधि केंद्र शोपीस बना हुआ है। जिले की स्वास्थ्य सेवा चरमरा रही है। सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। वहां युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कवि जोशी, कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष नवल किशोर टम्टा, नवीन चंद्र टम्टा, राजेंद्र सिंह परिहार, कुंदन गिरी, किशन गिरी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, लक्ष्मी धपोला, नीलम पांडे, रोहित दानू आदि थे।


स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी नहीं पचा पा रहे कांग्रेसी : फर्स्वाण
बागेश्वर। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेसी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी को पचा नहीं पा रहे हैं। जिला अस्पताल में डायलिसिस हो रहा है। आईसीयू वार्ड बने हैं। ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगे हैं। सीटी स्कैन मशीन लगने जा रही है। सरकार जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को पुख्ता बना रही है। दो सौ बेड का अस्पताल बनाने की कवायद चल रही है। 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर बनने जा रहा है। यह कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है। कहा कि तबादले एक अनिवार्य प्रक्रिया है। डॉक्टरों का तबादला हुआ है तो नए डॉक्टर जिले में आएंगे। स्वास्थ्य जैसे मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन



पुलिस के साथ नोकझोंक

बागेश्वर। कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। शहर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने पुतला दहन के बाद सड़क पर रह गए अवशेष को हटाने के लिए पुलिस कर्मियों से कहा। वह स्वयं भी सड़क पर जल रहे पुतले के अवशेष को हटाने लगे। इस दौरान कांग्रेसियों की कोतवाल के साथ बहस हो गई। कोतवाल ने कहा कि पुतले के जलते अवशेष से सड़क से गुजर रहे वाहनों में आग लगने का खतरा उत्पन्न हो रहा था। कांग्रेसियों ने कोतवाल पर पुतले पर लात मारने का आरोप लगाया। इसको लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। एसपी हिमांशु कुमार वर्मा ने प्रकरण की जांच कराने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed