{"_id":"648766481546e5e88d00e584","slug":"civic-aminities-people-face-problems-bageshwar-news-c-8-1-165632-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अब क्रमिक अनशन पर बैठे जल संस्थान के संविदा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अब क्रमिक अनशन पर बैठे जल संस्थान के संविदा कर्मी
Tue, 13 Jun 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। कर्मचारी तीन-चार माह से रुके हुए वेतन का भुगतान करने और ईपीएफ कटाए जाने की मांग के लिए आंदोलन पर हैं। कर्मियों ने मांगों की अनदेखी पर नाराजगी जताई और मांग पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेेतावनी दी।
कर्मचारी विगत छह जून से धरने पर हैं। कर्मचारियों ने पहले ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी। जिस पर अमल करते हुए सोमवार से क्रमिक अनशन की शुरूआत की गई। पहले दिन हयात सिहं, आनंद सिंह मेर, नवीन पांडेय और हरीश तेवाड़ी अनशन पर बैठे।
आंदोलन का नेतृत्व करते हुए पांडेय ने कहा कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान और ईपीएफ की समस्या का निदान नहीं होगा कर्मचारी आंदोलन पर डटे रहेंगे। वहां योगेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, कुंदन परिहार, बबलू कुमार, चंचल सिंह, पूरन सिंह, लाल सिंह, गोविंद राम आदि मौजूद रहे।