फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities- people face problems.

Bageshwar News: जनता दरबार में पेंशन, मुआवजे की मुद्दे छाए

Mon, 05 Jun 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities- people face problems.
बागेश्वर। जनता दरबार में लोगों ने दिव्यांग पेंशन और मुआवजा, पेयजल, आवास की मांग को उठाया। डीएम ने अधिकारियों को दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से संज्ञान लेकर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम अनुराधा पाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में दर्ज 14 शिकायतें दर्ज हुईं। ज्वणा स्टेट निवासी आनंद सिंह ने जॉब कार्ड और निरस्तीकरण प्रमाणपत्र और भतौड़ा निवासी तिल राम ने आवास दिलाने की मांग की। पिंगलो निवासी गंगा देवी ने दिव्यांग बच्चे की पेंशन लगवाने, गरुड़ के व्यापार मंडल अध्यक्ष ने नगर पंचायत में कराए गए कार्यों का भुगतान की मांग की। नायलमाफी के जय दत्त मिश्रा ने सड़क निर्माण से खेतों और फलदार पेड़ों को हुए नुकसान का मुआवजा जल्द दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम पाल ने दो शिकायतों का मौके पर समाधान किया। संबंधित अधिकारियों को अन्य दर्ज शिकायतों का जल्द समाधान करने और सूचना जिला कार्यालय और शिकायतकर्ता को देने के निर्देश दिए। वहां सीडीओ संजय सिंह, डीडीओ संगीता आर्या, ईई जल संस्थान सीएस देवड़ी, जल निगम वीके रवि, लोनिवि राजकुमार, पीएमजीएसवाई विजय कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed