{"_id":"63f8fd4342f13159360ffc14","slug":"civic-aminities-bageshwar-news-hld4913372112-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: स्वीकृत खनन पट्टा निरस्त करने की मांग को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: स्वीकृत खनन पट्टा निरस्त करने की मांग को लेकर दिया धरना
बागेश्वर के खोली में क्षतिग्रस्त रूनीखेत-मजबे सड़क। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। बेहरगांव और पगना के ग्रामीणों ने गांव में स्वीकृत खनन पट्टा निरस्त करने की मांग के लिए डीएम कार्यालय में धरना दिया। ग्रामीणों ने एनओसी लेने वाले पट्टाधारक पर ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी करने की बात कही है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता सज्जन लाल टम्टा के नेतृत्व में पगना के खोला तोक और बेहरगांव के ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने एक व्यक्ति को गांव में खनन करने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया था। पट्टाधारक एनओसी की शर्तों को तोड़ते हुए अन्य साझीदारों के साथ मिलकर खनन की तैयारी कर रहा है। कहा कि खनन से ग्रामीणों की कृषि भूमिए गौचरए पनघट की जमीन को भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में रात के समय पट्टाधारकों की ओर से सीमांकन कराया जा रहा है। जिस स्थान पर खनन पट्टा स्वीकृत किया गया है, उसके ठीक ऊपर 50 परिवार रहते हैं। खनन से गांव को खतरा पैदा हो सकता है। ग्रामीणों ने डीएम से खनन पट्टे के आशय पत्र शासनादेश को निरस्त करने की मांग की। इस मौके पर दयानंद, राधिका देवी, हरीश राम, सोहन राम, बबीता देवी, ममता देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।