फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

Bageshwar News: गिरेछीना सड़क पर चौड़ीकरण के दौरान दरकी पहाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बागेश्वर-गिरेछीना सड़क के डिगर पातल नामक स्थान पर खतरा उठाकर सड़क पार करते यात्री। संवाद न्यूज ए? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी दरकने से यातायात ठप हो गया। सड़क पर भारी बोल्डर गिरने से कई गांवों का संपर्क कट गया है। ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाले लोग खतरा उठाकर पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने जल्द सड़क खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गिरेछीना मोटर मार्ग पर इन दिनों सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से करीब एक किमी की दूरी पर डिगरपातल (नदीगांव) में पोकलैंड मशीन की मदद से सड़क को चौड़ा करने का कार्य चल रहा था। अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे। देखते ही देखते पहाड़ का एक हिस्सा नीचे आ गिरा और सड़क पर बोल्डरों का ढेर जमा हो गया। सड़क बंद होने के बाद क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क कट गया है। गनीमत रही कि जब बोल्डर गिरे तो नीचे से कोई वाहन या व्यक्ति नहीं गुजर रहा था वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। चौड़ीकरण के कार्य में लगी पोकलैंड की मदद से बोल्डरों को हटाने का काम चल रहा है। सड़क पर यातायात सुचारु होने में समय लग सकता है।
विज्ञापन

इन गांवों का संपर्क कटा
बागेश्वर। सड़क पर बोल्डर गिरने से थुणाई, अमसरकोट, धारी, डोबा, चौहना, गिरेछीना, सीमी-नरगोल, चामी, क्वैराली, सात, रतबे, गुनाकोट, भयेड़ी, हनेठी, मिहिनियां, खोली, काकड़ा, अमतौड़ा, जौलकांडे, बोरगांव, लेटी, शीशाखानी आदि गांवों का संपर्क कट गया है। इन गांवों से रोजाना व्यापारी, स्कूली बच्चे और नौकरीपेशा लोग बागेश्वर आते हैं। सड़क बंद होने के बाद कुछ लोग अन्य पैदल रास्तों से आवाजाही कर रहे हैं लेकिन अधिकतर लोग खतरा उठाकर पत्थरों के बीच से होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमसरकोट पेयजल योजना भी क्षतिग्रस्त
बागेश्वर। पहाड़ी दरकने से सड़क किनारे से गुजर रही अमसरकोट पेयजल योजना की पाइप लाइन को भी नुकसान हुआ है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से सैम मंदिर और ज्वाला देवी वार्ड में पेयजल संकट गहराने की आशंका है। विभागीय कर्मचारियों ने कहा कि सड़क के दुरुस्त होने के बाद ही पेयजल लाइन की मरम्मत की जा सकेगी। शुक्रवार तक सड़क से बोल्डर नहीं हटे तो करीब तीन हजार की आबादी के सामने पेयजल संकट पैदा हो सकता है।

सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से बोल्डर गिरने की सूचना मिलने के तत्काल बाद एई और ठेकेदार को मौके पर जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। पोकलैंड मशीन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। जल्द सड़क पर यातायात सुुचारु कराया जाएगा।
राजकुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed