फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

11 सूत्री मांगों के लिए चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बागेश्वर जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते डॉक्टर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्थानांतरण एक्ट के अनुसार तबादले करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। चिकित्सकों ने 29 अगस्त तक बांह में काला फीता बांधकर कार्य करने का एलान किया है। मांग पूरी नहीं होने पर 30 अगस्त से ओपीडी सहित संपूर्ण कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में चिकित्सकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चिकित्सक स्थानांतरण एक्ट के तहत लंबे समय से पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों को सुगम में स्थानांतरित करने, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात स्नातक डॉक्टरों के लिए वेतन का 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि देने, पीजी अध्ययनरत चिकित्सकों को पूर्व की तरह वेतन देने, यात्रा और मेला ड्यूटी में डॉक्टरों के रहने-खाने की समुचित व्यवस्था करने और टीए, डीए, एनएचएम की दरों पर एडवांस देने, दूरस्थ क्षेत्रों में लगने वाले शिविरों में दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने को तत्काल बंद करने, सभी चिकित्सकों के लिए अनिवार्य प्रशासनिक व वित्तीय प्रशिक्षण कराने, कनिष्ठ चिकित्साधिकारियों को वरीयता देकर वरिष्ठता देनेे की परिपाटी को तत्काल बंद करने, दंत शल्यकों को रिक्त पदों पर समायोजित करने, संविदा पर चिकित्सकों की तैनाती तत्काल बंद करने आदि मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही मांगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। अगर अब भी सरकार ने मांग नहीं मानी तो आंदोलन ही विकल्प होगा। इस मौके पर डॉ. गिरिजा शंकर जोशी, डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा, डॉ. राजीव उपाध्याया, डॉ. एलएस बृजवाल, डॉ. रीमा उपाध्याय, डॉ. नसीम अहमद, डॉ. गायत्री पांगती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed