फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   City will sparkle with a thousand street lights

एक हजार स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा शहर

Sun, 05 May 2019 01:19 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 05 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
City will sparkle with a thousand street lights
बागेश्वर के बिलौना वार्ड में नगर पालिका ने खंभों पर लगाई स्ट्रीट लाइटें। - फोटो : AMAR UJALA
 शहर की सड़कें अब स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएंगी। नगर पालिका ने वार्डों की मेन सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

 
नगर पालिका में नए परिसीमन के बाद 11 वार्ड बन गए हैं। इन वार्डों में 27 लाख रुपये की लागत से 1,000 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसका मकसद रात में वार्डों में पर्याप्त रोशनी का इंतजाम करना है। अभी वार्डों की मुख्य व बाहरी सड़कों पर खंभों में 700 स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। फिर 300 लाइटों से मोहल्लों के अंदर लाइटें लगाई जाएगी। शनिवार को बिलौना से स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है। फिर एक-एक कर बाकी वार्डों में लाइटें लगाई जाएंगी। 


नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि नगर पालिका ने स्ट्रीट लाइटों को लगाने का काम शुरू कर दिया है, जल्द ही 11 वार्ड स्ट्रीट लाइटों से जगमगाते दिखाई देंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed