फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Children's Awareness Rally

बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Sun, 16 Sep 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 16 Sep 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Children's Awareness Rally
राउमावि वैशानी में स्वच्छता पुरस्कार देते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न विद्यालयों में बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली तथा सफाई अभियान संचालित किए। स्कूलों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। राउमावि बैसानी में बच्चों ने गांव के रास्तों की सफाई की तथा झाड़ियों का कटान किया। प्रधानाचार्य नारायण सिंह हरड़िया ने बच्चों को सफाई के महत्व के बारे में बताया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। संचालन धीरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन


इधर नवप्रभात विद्या मंदिर कन्यालीकोट में स्वच्छता पखवाड़े के तहत बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र गढ़िया व प्रधानाचार्य महेश चंद्र ने स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। राइंका रवाईखाल में वन विभाग द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सोनम राणा प्रथम, सपना द्वितीय तथा हर्षिता जोशी तृतीय स्थान पर रहे। उपप्रभागीय वनाधिकारी बलवंत सिंह शाही ने स्वच्छता के  बारे में बताया। इस मौके पर रेंजर राजे सिंह रमोला, प्रधानाचार्य बीसी जोशी, जोगाराम दनी राम आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed