फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Children improved the road by donating labor

सरकार ने नहीं सुनी पीड़ा तो बच्चों ने सड़क सुधारने का उठाया बीड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Children improved the road by donating labor
कपकोट के राकसी तोक में श्रमदान कर रास्ता सुधारते बच्चे। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। शासन-प्रशासन की अनदेखी के कारण राकसी तोक तक बनी सड़क लंबे समय से बदहाल है। कई बार मांग के बावजूद जब सड़क ठीक नहीं हुई तो व्यवस्था को आइना दिखाते हुए सड़क सुधारने का जिम्मा बच्चों ने उठा लिया।
विज्ञापन

मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत दूणी-सुकुंडा रोड से राकसी तोक तक बनी सड़क करीब तीन साल से खराब है। इसे सुधारने के लिए ग्रामीणों ने कई बार अफसरों को ज्ञापन दिए।
विज्ञापन

कुछ समय पहले तत्कालीन प्रशिक्षु आईएएस नरेंद्र भंडारी, एसडीएम रविंद्र बिष्ट और तहसीलदार विनोद वर्मा ने गांव आकर मौका मुआयना भी किया, लेकिन सड़क की हालत जस की तस रही। जब कुछ नहीं हुआ तो मंगलवार को गांव के बच्चे सड़क सुधारने का संकल्प लेकर काम में जुट गए। हालांकि बारिश के कारण उन्हें काम बीच में ही रोकना पड़ा। सभासद तनुज तिरुवा ने बताया कि इन बच्चों ने शासन, प्रशासन सहित उन नेताओं को आइना दिखाया जो सिर्फ वोट मांगने जाते समय ही इस गांव को याद करते हैं। सड़क सुधारने वालों में जीत तिरुवा, दिपांशु भारद्वाज, पंकज, भाष्कर, प्रियांशु, निरंजन, अतुल, विवेक, विशाल आदि बच्चों ने श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed