फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chief Minister Danpur Festival

मुख्यमंत्री ने किया दानपुर महोत्सव का शुभारंभ

Mon, 23 Nov 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Mon, 23 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Danpur Festival

 ग्राम पंचायत कर्मी में तीन दिवसीय दानपुर महोत्सव का मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को शुभारंभ किया। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति और तीज त्योहारों को अद्वितीय बताया। कर्मी में उन्होंने सात योजनाओं का लोकार्पण, 12 योजनाओं का शिलान्यास समेत अनेक विकास योजनाओं की घोषणा की।

विज्ञापन


महोत्सव का शुभारंभ करते हुए सीएम रावत ने राउमावि लाथी और तिलाड़ी का उच्चीकरण, कर्मी, बदियाकोट, बाछम, चौड़ास्थल, सूपी में मिनी खेल मैदान बनाने, राजकीय इंटर कालेज कर्मी और सोराग में बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण करने, जो गांव सड़क से नहीं जुड़े वहां सड़क बनाने, कर्मी के अलग-अलग दो राजस्व गांव बनाने, राजकीय प्राइमरी विद्यालय कर्मी को मॉडल स्कूल बनाने, मल्ला दानपुर को संचार सेवा से जोड़ने की स्वीकृति, झूनी, सूपी, चौड़ास्थल, कर्मी, बघर, सोराग, बोरबलड़ा, हरक ट, बाछम कालो, किलपारा, मिकिलाखल्पट्टा और खलझूनी में चाय बागान की स्थापना, सहस्रधारा को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने की स्वीकृति, जूंणिया कर्मी पेयजल योजना का पुनर्गठन के अलावा उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन बढ़ता है तो डेयरी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मेलों के आयोजन से जहां आपसी सद्भाव बढ़ता है वहीं भावी पीढ़ी को भी इन्हें समझने का अवसर मिलता है।  कहा कि सरकार ने मेलों और प्राचीन संस्कृति को संरक्षित करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए हैं। उन्होंने कहा कि यह समय युवाओं का है, लेकिन उन्हें बुजुर्गों का सम्मान नहीं भूलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस में 1800 बालिकाओें की भर्ती की जा रही है। थानों की जिम्मेदारी भी महिलाओं के हाथों होगी। पीआरडी और होमगार्ड में 30 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती कही जा रही है जबकि 20 हजार युवाओं के लिए नौकरियों का रास्ता शीघ्र खोला जा रहा है। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।

 कन्या गौरा धन, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थाटन और समेत बसों में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि अब स्कूलों की कोई कमी नहीं है इसलिए हर बच्चे को शिक्षित बनाने के लिए उनके अभिभावकों का जागरूक होना जरूरी है।

 उन्होंने क्षेत्रीय विधायक ललित फर्स्वाण की पीठ थपथपाते हुए उन्हें ऊर्जावान बताया और कहा कि वह क्षेत्र के विकास के प्रति हमेशा जागरूक रहते हैं। विधायक ललित फर्स्वाण ने क्षेत्र की जनता की ओर से सीएम का स्वागत किया और उन्हें मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम का संचालन बीएस कर्म्याल और गोकुल सिंह देव ने किया।


यहां जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला, बागेश्वर की ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, चामू सिंह देवली, तेज सिंह दानू, जिला पंचायत सदस्य गोेिवंद दानू, भागीरथी देवी, जानकी मेहता, दीपक खेतवाल, बालकृष्ण, नरेंद्र खेतवाल, हुकम सिंह दानू आदि थे। इससे पहले सीएम ने भगवती माता के मंदिर में पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed