{"_id":"5aa95dc54f1c1bbb758b5795","slug":"checks-to-be-done-by-market-doctors-will-be-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांचें बाजार से कराने को लिखा तो डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांचें बाजार से कराने को लिखा तो डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी बागेश्वर ने बुधवार को तहसील, ब्लॉक कार्यालय और सीएचसी बैजनाथ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कहा कि डॉक्टर मरीजों के खून की जांच, एक्स रे आदि अस्पताल में ही करवाएं। बाजार से जांच करवाने वाले डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम ने एसडीएम को गरुड़ से बैजनाथ-कौसानी मोटर मार्ग पर तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम रंजना राजगुरु बुधवार को एमएमएस सीएचसी बैजनाथ के निरीक्षण के दौरान डिजिटल एक्सरे मशीन, आपातकालीन कक्ष ,दवा वितरण केंद्र, प्रसव कक्ष का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने मरीजों का हालचाल भी जाना। उन्होंने फार्मेसिस्ट से एक्सपायरी तिथि की दवाओं को किसी भी हालत में मरीजों को न देने को कहा।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी और अस्पताल के कर्मचारियों से मरीज के साथ अच्छा व्यवहार करने को कहा। इससे पहले डीएम ने ब्लॉक कार्यालय और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने बीडीओ बीसी पंत से सभी भुगतान ऑनलाइन करने को कहा। तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने एसडीएम से लंबित 64 राजस्व वादों का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सप्ताह में दो दिन कोर्ट लगाने को कहा। डीएम ने स्कूल बसों की समय-समय पर चेकिंग करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सुंदर सिंह, तहसीलदार दयाल चंद्र टम्टा आदि थे।