फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cheap grain sellers will not pick up ration from today

Bageshwar News: आज से राशन नहीं उठाएंगे सस्ता गल्ला विक्रेता

Sun, 30 Apr 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 30 Apr 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Cheap grain sellers will not pick up ration from today
बागेश्वर/अल्मोड़ा। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने राशन का किराया-भाड़े का भुगतान करने, गोदामों में इलेक्ट्राॅनिक कांटा लगाने समेत कई मांगों को लेकर सोमवार से राशन न उठाने का एलान किया है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को दिए ज्ञापन में कहा है कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को समय पर राशन का किराया, भाड़ा नहीं दिया जा रहा है। एमडीएम के राशन का भुगतान भी देरी से हो रहा है। लगातार मांग के बाद भी किराया-भाड़ा, लाभांश सस्ता गल्ला विक्रेताओं के बैंक खाते में नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

संगठन लंबे समय से भुगतान महीने की 15 तारीख तक करने की मांग कर रहा है। लगातार मांग के बाद भी खाद्य गोदामों में इलेक्ट्राॅनिक कांटा नहीं लगाया जा रहा है। स्टेशनरी, बिजली खर्च, फोन खर्च नहीं दिया जा रहा है। कहा है कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर एक मई से राशन न उठाने का निर्णय लिया गया है। मांग पूरी होने तक सस्ता गल्ला विक्रेता राशन नहीं उठाएंगे। ज्ञापन में संगठन के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्य आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर अल्मोड़ा में आज भी एक मई से सस्ता गल्ला विक्रेता राशन नहीं बांटेंगे। पूर्व में बांटे गए राशन बिलों का भुगतान न होने से नाराज सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने यह एलान किया है। अगर राशन नहीं बंटा तो उपभोक्ताओं के साथ ही बाल विकास और शिक्षा विभाग की मुश्किल बढ़ेंगी। आंगनबाड़ी के बच्चों, धात्री महिलाओं को राशन के लिए जूझना पड़ेगा तो स्कूलों में मध्याह्न भोजन के लिए राशन की व्यवस्था करना चुनौती होगा। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा कि सरकार ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं की अनदेखी की है। उनकी हड़ताल से उपभोक्ताओं, बाल विकास और शिक्षा विभाग को दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed