फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chcharhi Yatra Gone From bageshar To Haridwar

बागेश्वर से रानीखेत को रवाना हुई छड़ी यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chcharhi Yatra Gone From bageshar To Haridwar
बागेश्वर से रानीखेत रवाना होती छड़ी यात्रा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की छड़ी यात्रा बागेश्वर से रानीखेत की ओर रवाना हो गई है। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सदस्यों ने साधु-संतों से मिलकर उनका आशीर्वाद लेकर यात्रा की रवानगी करवाई। यात्रा का समापन 11 नवंबर को हरिद्वार के मायादेवी मंदिर में होगा।
विज्ञापन

छड़ी यात्रा 20 अक्तूबर को हरिद्वार के मायादेवी मंदिर से शुरू हुई थी। चार धाम दर्शन के बाद यात्रा दो नवंबर को बागेश्वर पहुंची। तीन नवंबर को यात्रा बागेश्वर से चंपावत को रवाना हुई। सोमवार को पिथौरागढ़, गंगोलीहाट होकर फिर बागेश्वर पहुंची।
विज्ञापन

जहां यात्रियों ने दत्तात्रेय, बागनाथ, काल भैरव मंदिर में पूजा, अर्चना की। शाम को सरयू आरती में भाग लिया। विधायक चंदन राम दास ने भी बागनाथ मंदिर पहुंचकर यात्रा में चल रहे साधु-संतों का स्वागत कर सरयू आरती में भागीदारी की। मंगलवार सुबह पूजा, अर्चना के बाद यात्री रानीखेत को रवाना हो गए। जहां से यात्रा हरिद्वार को प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की रवानगी के मौके पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के दलीप सिंह खेतवाल, गोविंद सिंह भंडारी, इंद्र सिंह परिहार, हरीश चंद्र जोशी, रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन संजय साह जगाती, हेम चंद्र जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed