फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Charas, another team to be formed outside SOG to curb smack smuggling

चरस, स्मैक तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एसओजी के इतर बनेगी एक और टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Charas, another team to be formed outside SOG to curb smack smuggling
एसपी अमित श्रीवास्तव।
बागेश्वर। जिले के नए एसपी अमित श्रीवास्तव ने शनिवार रात को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एसपी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि जिले में मादक पदार्थ खासकर स्मैक की तस्करी पर कड़ाई से रोक लगाई जाएगी। इसके लिए एसओजी के साथ ही एक और टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में एसपी ने कहा कि पुलिस को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा। जनता की शिकायतों को प्राथमिकता से लिया जाएगा। थानों में आने वाली हर शिकायत को लिखा जाएगा। यदि मामला दर्ज होने वाला होगा तो दर्ज होगा और यदि मामला दर्ज होने लायक नहीं हुआ तो दर्ज न होने का कारण लिखा जाएगा। एसपी ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं पर सबसे अधिक फोकस रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले पहाड़ों में चरस तस्करी की ही समस्या थी लेकिन अब स्मैक भी आने लगी है। स्मैक, चरस की तस्करी पर नकेल कसने के लिए एसओजी के अतिरिक्त एक और टीम का गठन किया जाएगा। जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इस संबंध में वह सोमवार को थानाध्यक्षों के साथ बैठक की जाएगी। थाना क्षेत्र पर भी चौकसी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed