फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chaotic elements cut OFC, communication service remained disrupted for 16 hours

Bageshwar News: अराजक तत्वों ने काटी ओएफसी, 16 घंटे गुल रही संचार सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chaotic elements cut OFC, communication service remained disrupted for 16 hours
बागेश्वर। अराजक तत्वों ने बीएसएनएल की ओएफसी लाइन काट दी, जिसके कारण आधे जिले की संचार सेवा बाधित हो गई। करीब 16 घंटे बाद जिला मुख्यालय समेत कांडा और कपकोट की संचार सेवा बहाल हो सकी। संचार सेवा ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अज्ञात लोगों ने नगर में केमू स्टेशन के समीप बीएसएनएल की ओएफसी को काट दिया था। लाइन कटते ही जिला मुख्यालय और कपकोट तहसील क्षेत्र के लोगों के मोबाइल से सिगनल गायब हो गए। करीब दस बजे मनकोट के समीप भी अज्ञात लोगों ने कांडा क्षेत्र की ओएफसी लाइन को काट दिया। बीएसएनएल सेवा बाधित होने से कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ा। इंटरनेट पर आधारित कारोबार भी ठप हो गया। उपभोक्ताओं के मोबाइल शोपीस बन गए। ऑनलाइन कार्य करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इधर, बीएसएनएल के जेटीओ गौरव तड़ागी ने बताया कि अराजक तत्वों के लाइन काटने से संचार सेवा प्रभावित हुई थी। दोपहर करीब एक बजे तक बागेश्वर और कपकोट क्षेत्र की लाइन को ठीक किया गया। शाम को कांडा क्षेत्र में भी संचार सेवा बहाल कर दी गई है। लाइन को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed