{"_id":"122c52a7ea14960f0779b225c6c92bef","slug":"chamoli-motorway-leads-granted-mopata-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुराग मोपाटा चमोली मोटर मार्ग मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुराग मोपाटा चमोली मोटर मार्ग मंजूर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुराग मोपाटा चमोली मोटर मार्ग की सरकारी स्वीकृति मिल गई है। इस पर लाहुरघाटी विकास मंच की वर्षों पुरानी मुराद पूरी हो गयी है।
विज्ञापन
सड़क की स्वीकृति मिलने पर घाटी में खुशी का माहौल है। लाहुरघाटी विकास मंच के अध्यक्ष ईश्वर परिहार ने बताया कि लाहुरघाटी से चमोली जिला नजदीक है।
घाटी के गांवों को सड़क से चमोली को जोड़ने के बारे में कई बार क्षेत्र के लोगों ने शासन को लिखा। लाहुरघाटी विकास मंच की मांग पर सीएम हरीश रावत ने सुराग मोपाटा चमोली सड़क की स्वीकृति दे दी है।
सुराग गांव की प्रधान मोतिमा देवी, नैकाना खुमटिया की प्रधान प्रेमा परिहार, जिपं उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह ने सीएम रावत, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण का आभार जताया है।
विज्ञापन