{"_id":"5aa95edd4f1c1bc1758b57a6","slug":"chakanon-siali-katiyuda-malla-papaya-for-seven-days-in-darkness","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकगाणों, स्याली, कोटियूड़ा, मल्ला पप्या में सात दिनों से अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकगाणों, स्याली, कोटियूड़ा, मल्ला पप्या में सात दिनों से अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
bulb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड के भिलकोट न्याय के पंचायत के चाकगाणों स्याली, काटियूड़ा, मल्ला पप्या गांव में सप्ताह भर से बिजली गुल है। इससे बोर्ड की परीक्षा देने वालें विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वज्यूला के जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता ने बताया कि भिलकोट न्याय के पंचायत के चाकगाणों स्याली, काटियूड़ा, मल्ला पप्या गांव में एक हफ्ते पहले ओलावृष्टि हुई थी। इससे इन गांवों में बिजली की लाइन को काफी नुकसान पहुंचा था। पॉवर कार्पोरेशन उत्तराखंड ने आज तक लाइन दुरुस्त नहीं की है।
विज्ञापन
बिजली नहीं होने से क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर संचार सेवाओं पर भी पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बोर्ड के परीक्षार्थियों को हो रही है। विद्यार्थी मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
मेहता के मुताबिक बिजली विभाग के जेई और ईई से ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने के संबंध में कई बार कहा गया है, लेकिन लाइन दुरुस्त नहीं की जा सकी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि दो दिन के भीतर बिजली सप्लाई सुचारु नहीं होने पर बिजली विभाग कार्यालय में प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
ओलावृष्टि से लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। इसे दुरुस्त करने के लिए जेई को निर्देश दिए गए हैं। दो दिनों के भीतर लाइन को दुरुस्त कर गांवों में बिजली सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। - बीसी पांडे, ईई बिजली विभाग