फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Centuries-old tradition observed on the banks of the Kosi with the donning of a new sacred thread

Bageshwar News: कोसी तट पर नई जनेऊ धारण कर निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

Sat, 29 Aug 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Centuries-old tradition observed on the banks of the Kosi with the donning of a new sacred thread
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत शैल में वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा पूरी श्रद्धा के साथ निभाई गई। पर्व के अवसर पर गांव के पुरुषों ने सुबह कोसी नदी के तट पर एकत्र होकर सामूहिक रूप से नई जनेऊ धारण की। कुल पुरोहित के विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच ग्रामीणों ने नदी के पवित्र जल को साक्षी मानकर पुरानी जनेऊ का त्याग किया और परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन




ग्रामीण भोपाल सिंह भाकुनी ने बताया कि कोसी नदी के तट पर सुबह-सुबह सामूहिक रूप से होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान ग्राम पंचायत शैल की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा है। रक्षाबंधन के माध्यम से यहां भाई-बहन के स्नेह के साथ धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और पौराणिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिलता है।
विज्ञापन

यहां महिपाल सिंह भाकुनी, भोपाल सिंह भाकुनी, आनंद सिंह भाकुनी, मनीष भाकुनी, आनन्द सिंह भाकुनी, हरीश भाकुनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed