{"_id":"57debbdc4f1c1b5f13a82406","slug":"cdo-review-the-plans-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में सीडीओ ने की योजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में सीडीओ ने की योजनाओं की समीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sun, 18 Sep 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में सीडीओ ने की योजनाओं की समीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विकास भवन सभागार में रविवार को जिला उद्योग मित्र की बैठक सीडीओ एसएसएस पांगती की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं का जितना प्रचार-प्रसार होगा, उससे और अधिक उद्यमी उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने विभाग द्वारा चलाये जा रहे उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों में और अधिक युवाओं को सम्मलित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा बेरोजगार नवयुवकों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन्हें इन संचालित योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। बैठक में उद्यमियों द्वारा पूर्व में लंबित मामलों पर चर्चा की गई जिसमें सीडीओ ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को उद्यमियों के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारित करने को कहा।
विज्ञापन
उद्योग विभाग के महाप्रबंधक बीसी पाठक ने एकल खिड़की, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पर्वतीय प्रोत्साहन पैकेज, राज्य पूंजी उपादान, ब्याज उपादान, औद्योगिक आस्थान में शेडों के आवंटन आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि योजनांतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 32 इकाइयों की स्थापना, 64.03 लाख मार्जिन मनी का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है।
जिसके सापेक्ष 95 आवेदन पत्र कार्यालय में मिले हैं, जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी के 30 आवेदन पत्र जिला टास्क फोर्स समिति द्वारा चयनित कर स्वीकृत एवं वितरण के लिए जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं को ऑनलाइन भेजे गए हैं। बैठक में लीड बैंक प्रबंधक रुद्र सिंह रावत, जनरल मैनेजर मैग्नेसाइट टीडी पाठक, केएल सिंह, दलीप सिंह खेतवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित थे।