{"_id":"5a54fd614f1c1bbf2d8b598f","slug":"cdo-did-inspect-the-arrangements-of-fair-venue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने किया मेला स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने किया मेला स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
नगर में गश्त करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरायणी मेले में दुकानों के आवंटन का कार्य चल रहा है। मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाहर से आने वाले व्यापारियों को सहयोग करने के निर्देश दिए। इधर, शांति व्यवस्था को लेकर सुरक्षा बलों ने मंगलवार को नगर में गश्त की।
विज्ञापन
मंगलवार को सीडीओ ने जिला अस्पताल के पास लगने वाले भोटिया बाजार, जिला पंचायत परिसर, सरयू बगड़ और नुमाइशखेत सहित बाजार के लिए प्रस्तावित सभी स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने बाहर से आने वाले व्यापारियों के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इधर, मुनस्यारी और धारचूला के व्यापारी भी बागेश्वर पहुंचने लगे हैं। मुनस्यारी और धारचूला के व्यापारी ऊनी कपड़े, राजमा और जड़ी-बूटी लाते हैं।
विज्ञापन
मेले में इन वस्तुओं की बड़ी मांग रहती है। मैदानी क्षेत्र से भी अब तक काफी संख्या में व्यापारी यहां पहुंच चुके हैं। मेले के लिए आवागमन बढ़ने से नगर में वाहनों का दबाव भी बढ़ने लगा है। उत्तरायणी मेले को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की जा रही है। कोतवाली पुलिस और आईआरबी के जवानों ने मंगलवार को भी मेला स्थल और नगर में गश्त की। इस अवसर पर सीओ वीर सिंह, कोतवाल टीआर वर्मा आदि शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आईआरबी की दो प्लाटून यहां पहुंच चुकी है। दो प्लाटून बुधवार को बागेश्वर पहुंचेगी।
विज्ञापन
पुलिस ने घोषणा कर चेताया
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रहेगा। इसके लिए पुलिस ने मंगलवार को वाहन के जरिए नगर में घोषणा कर सभी बाहरी लोगों को सत्यापन कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। किसी तरह की अराजकता करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।