फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   cases of forest fire increasing

जंगलों में लगातार बढ़ रही आग की घटनाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
cases of forest fire increasing
बागेश्वर नगर में जंगलों की आग से छाई धुंध। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। इस वर्ष अक्तूबर-नवंबर महीने में जंगल में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले में पिछले 26 दिनों में जंगलों में आग लगने की 14 घटनाएं हो चुकी हैं। रविवार को अमसरकोट के जंगल में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

अक्तूबर और नवंबर में आग से जंगल धधकने की करीब 14 घटनाएं हो चुकी हैं। 14 अक्तूबर को कुकुड़ामाई के जंगल आग से धधके थे। एक दिन बाद वन विभाग की टीम ने जंगल की आग पर काबू पा लिया था। इसके बाद काफलीगैर के जंगल, कठायतबाड़ा के जंगल, सिमार के जंगल, चंडिका मंदिर की पहाड़ी, भुरचुनिया धार, पंद्रहपाली के जंगल और कांडा क्षेत्र के जंगल आग से धधक गए।
विज्ञापन

चार नवंबर को रात करीब नौ बजे नीलेश्वर की पहाड़ी और मनकोट के जंगलों में आग धधक उठी। वन विभाग की टीम ने कुछ समय बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। दो दिन बाद छह नवंबर को ठाकुरद्वारा के जंगल आग से धधक गए। ठाकुरद्वारा के जंगल में लगी आग पर काबू पाने के बाद शनिवार रात से अमसरकोट के बिजोरी में जंगल आग से धधक उठे। रविवार को वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर सीजन में आग की केवल चार घटनाएं
15 फरवरी से 15 जून तक का समय फायर सीजन का होता है। इस बार फायर सीजन में केवल चार घटनाएं हुई, जिसमें 5.25 हेक्टेयर जंगल को आग से नुकसान पहुंचा है। अक्तूबर, नवंबर में 14 घटनाओं में करीब 15 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुका है। वन विभाग के मुताबिक अराजक तत्व जंगल में आग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जंगल में जमा पिरूल भी इसका कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed